सीएम धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल लोगों का जाना हालचाल.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

Trending Now